बिहार में कोरोना वायरस के 13 नए मामले के साथ मरीजों की संख्या 290 हुई

पटना : बिहार के स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने कहा कि राज्य में कोरोना के आज 13 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 290 हो गयी. इस वक्त बिहार के मुंगेर में कोरोना के सबसे अधिक मरीज हैं. मुंगेर के जमालपुर में तीन दिनों में 47 नए मरीज मिलने के साथ इस जिले में मरीजों की कुल संख्या 81 हो गयी है.
बिहार में आज 13 नए #COVID19 मामले सामने आए हैं जिससे पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 290 हो गई है: स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार, बिहार (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/s4wwfEDVnW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 27, 2020
स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार के अनुसार, आज जो 13 मरीज मिले हैं, वे मुंगेर के ही हैं. इसमें आठ महिलाएं, पांच पुरुष हैं. पीड़ितों में कए 15 वर्षीया लड़की भी है.
राज्य के 38 में 22 जिलों में कोरोना संक्रमण फैल गया है. पिछले चार दिनों में स्थिति अधिक खराब हुई है. मुंगेर के बाद नालंदा, पटना व सीवान में सबसे अधिक मरीज हैं. नालंदा में 34, पटना में 33, सीवान में 30 व बक्सर में 25 मरीज हैं.


