प्रवासी मजदूरों के बारे में मैं केंद्र सरकार से बात कर रहा हूं : उद्धव ठाकरे

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज कहा कि प्रवासी मजदूरों को लेकर वे केंद्र सरकार से बात कर रहे हैं और जो भी संभव होगा वह जल्द किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि एक बात तय है कि ट्रेनें शुरू नहीं हो रही हैं, क्योंकि हम भीड़ नहीं चाहते हैं वरना लाॅकडाउन बढाने की जरूरत होगी. उद्धव ठाकरे का प्रवासी श्रमिकों को लेकर दिया गया यह बयान इस मायने में अहम है कि महाराष्ट्र एक विकसित राज्य हैं और वहां बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय राज्यों खासकर यूपी, बिहार व झारखंड के प्रवासी श्रमिक काम करते हैं.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि अक्षय तृतीय पर लोगों ने कोई उत्सव नहीं मनाया इसके लिए हम आपके आभारी हैं. उन्होंने अपील की कि लोग रमजान में भी घर से बाहर प्रार्थना करने न जाएं. उन्होंने कहा कि कोई पूछ रहा है कि भगवान कहां है, भगवान इस कठिन समय में हमारी सेवा कर रहे हैं. पुलिस, डाॅक्टर, सफाई कर्मचारी सब में भगवान है.

उन्होंने कहा कि लोग छिपे नहीं जाएं और अपनी जांच करवायें. अगर आप में कोरोना का कोई लक्षण दिखता है, तो आप अपनी जांच अवश्य करवाएं. उन्होंने दो पुलिसकर्मियों की मौत पर उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की. उन्होंने कहा कि सरकार की नीति के तहत उनके परिवार को मदद दी जाएगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More