जिलाधिकारियों को मजदूरों को उनके काम की जगह पर ट्रांसफर करने की व्यवस्था करनी होगी : केंद्र

नयी दिल्ली : गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा है कि कोरोना से हमारी लड़ाई अभी जारी है. ऐसे इलाके जो कंटेनमेंट जोंस में नहीं हैं उनमें कई गतिविधियों की कल से अनुमति दी जा रही है. उन्होंने कहा कि यह छूट वास्तविक परिस्थितियों का आकलन करके ही दी जाएगी. उन्होंने कहा कि जिला अधिकारियों को उद्योग समूहों के साथ सहयोग से राज्य के अंदर ही मजदूरों को उनके काम की जगह पर ट्रांसफर करने की व्यवस्था करनी चाहिए. इससे न केवल आर्थिक गतिविधियों में मदद मिलेगी, बल्कि मजदूरों को रोजगार के अवसर भी मिलने लगेंगे.

ण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि जिला अधिकारियों को खासकर ऐसी इकाइयों के संचालन पर ध्यान देना चाहिए, जिनके परिसरों में ही मजदूरों के रहने की व्यवस्था हो. इससे आर्थिक गतिविधियों को मदद मिलेगी और मजदूरों को लाभकारी रोजगार मिलेगा.

वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कल से कोरोना वायरस के 1334 नए मामले सामने आए हैं. देश में कुल पाॅजिटिव मामलों की संख्या 15, 712 है, पिछले 24 घंटे में 27 नयी मौतें हुई हैं, जिससे मरने वालों की संख्या 507 हो गयी है. उन्होंने कहा कि अभी तक 2331 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और कुल मामलों में से 14.19 प्रतिशत मामले ठीक हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि 23 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 54 जिलों में पिछले 14 दिनों से कोरोना का कोई नया मामला नहीं मिला है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More