भ्रम में मत रहिए, तीन मई तक देश में ट्रेनें भी नहीं चलेंगी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना महामारी को लेकर दूसरे चरण के लाॅकडाउन को बढाने का एलान किया. उन्होंने घोषणा की कि अब देश में तीन मई तक लाॅकडाउन रहेगा. इसके कुछ ही देर बात भारतीय रेलवे ने यह एलान किया कि देश में तीन मई तक ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा. इसके साथ मीडिया में एक तबके द्वारा लगातार दी जा रही संशयपूर्ण खबरों पर ब्रेक लग गया कि सीमित संख्या में 14 अप्रैल के बाद ट्रेनें चलायी जा सकती हैं.
Indian Railways extends suspension of its passenger services till May 3: Indian Railways Officials pic.twitter.com/QAoZYHnIbv
— ANI (@ANI) April 14, 2020
अगर सीमित संख्या में भी लाॅकडाउन पीरियड में ट्रेनें चलायी गयीं तो जरूरतमंद लोगों की आवाजाही इतनी बढ जाएगी कि कोरोना संक्रमण को रोकना मुश्किल हो जाएगा. ऐसे में रेलवे ने ट्रेनें नहीं चलाने का फैसला लिया है.
हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा है कि लाॅकडाउन – 2 के बारे में कल सरकार के विस्तृत गाइडलाइन से देश को अवगत कराया जाएगा. इसलिए कुछ अलग घोषणा भी होनी है तो उसके लिए कल तक इंतजार करना होगा.


