सोनिया गांधी ने देश के नाम आज क्या संदेश जारी किया, जानिए

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश के नाम एक संदेश जारी किया. सोनिया गांधी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस कोरोना महामारी संकट के दौरान आप सब अपने-अपने घरों में सुरक्षित होंगे. सभी लाॅकडाउन का पूरी तरह पालन कर रहे होंगे. इस संकट में डाॅक्टर्स, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी देशभक्ति और क्या हो सकती है.


सोनिया गांधी ने कहा कि आज जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा है तो मैं आपको भरोसा दिलाती हूं कि कांग्रेस चाहे सरकार में हो या फिर विपक्ष में, हम हर जगह इस लड़ाई में आपके साथ खड़े हैं. मुझे विश्वास है कि हम मजबूत मनोबल से इस संकट से जल्दी ही बाहर निकल जाएंगे. आप सभी अपने घरों में रहें, सुरक्षित रहें.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से कोरोना को परास्त करेंगे. धैर्य और संयम के लिए देशवासियों को धन्यवाद.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More