24 अप्रैल से रमजान, नकवी की अपील लोग घरों में रहें

 

नयी दिल्ली: 12 दिन बाद मुसलिम धर्मावलंबियों का पवित्र महीना रमजान शुरू हो रहा है. कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को लेकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि 24 अप्रेल को रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है, कोरोना महामारी की वजह से सभी धार्मिक स्थल बंद हैं, इसलिए आज हमने धर्मगुरुओं से अपील की है कि वे लोग जागरूकता फैलाएं और लोगों से अपील करें कि रमजान के पवित्र महीने में वे अपने घरों में नमाज अदा करें.


नकवी ने यह अपील ऐसे समय में की है जब यह संभावना मजबूत है कि देश में लाॅकडाउन की मियाद बढेगी. कई राज्यो ंने तो स्वंय अपने यहां लाॅकडाउन की अवधि बढा कर अप्रैल के अंत तक कर दी है. वहीं, अधिकतर राज्य कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की प्रतीक्षा में हैं. कल प्रधानमंत्री सुबह दस बजे देश को संबोधित करेंगे. संभावना बहुत मजबूत है कि प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान लाॅकडाउन की अवधि को बढाने का एलान कर सकते हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More