प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल फिर देश को करेंगे संबोधित, लाॅकडाउन पर बड़ा एलान संभव

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह दस बजे एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे. वे इस दौरान कोरोना वायरस व लाॅकडाउन पर बड़ा एलान कर सकते हैं. कल फिलहाल घोषित लाॅकडाउन का आखिरी दिन है. ऐसे में लगातार यह संभावना जतायी जा रही है कि कोरोना के बढते मामले को देखते हुए प्रधानमंत्री उसकी अवधि और बढा सकते हैं. राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री मोदी से ऐसी अपील की है.
Prime Minister Narendra Modi will address the nation at 10 AM tomorrow pic.twitter.com/nZV0wwsV8T
— ANI (@ANI) April 13, 2020
वहीं, कोरोना पर राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित ग्रुप आफ मिनिस्टर ने भी प्रधानमंत्री से इस संबंध में सिफारिश की है कि लाॅकडाउन की अवधि को और बढाया जाए ताकि संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके. कई राज्य सरकारों ने अपने-अपने सूबे में लाॅकडाउन को बढा दिया है, जिनमें पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, तेलंगाना आदि शामिल हैं.
प्रधानमंत्री मोदी से कई पक्षों ने दो सप्ताह तक कोरोना को लेकर लाॅकडाउन बढाने का आग्रह किया है. हालांकि यह संभव है कि नए कोरोना लाॅकडाउन में कई सेक्टर को सरकार कुछ राहत दे सकती है. बहरहाल, इसके लिए कल के प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का इंतजार करना होगा.


