पटियाला : लॉकडाउन में पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में नौ निहंग गिरफ्तार

पटियाला : पंजाब के पटियाला में कोरोना लाॅकडाउन के दौरान आज सवेरे पुलिस पर हमला करने के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार किए गए हैं. पंजाब में रविवार को निहंग सिखों के जरिए लॉकडाउन का उल्लंघन किया गया था. साथ ही निहंगों ने तलवार से पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है.
पंजाब के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी केबीएस सिद्धू के मुताबिक पुलिस पर हमलाकर भागे सात निहंग सिखों को बलबेड़ा में गुरुद्वारे से गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें से एक पुलिस फायरिंग में घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आईजी पटियाला जोन जतिंदर सिंह औलख के नेतृत्व में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. साथ ही 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है.
इस मामले में पटियाला के एसएसपी मनदीप सिंह ने कहा कि हमने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा पर उन्होंने सरेंडर करने से मना किया और अपशब्द कहे. उनके पास से हथियार, पेट्रोल बम और नकदी बरामद हुई है. इस मामले में नौ लोगों को अरेस्ट किया गया है, इसमें एक महिला भी शामिल हैं.
इस मामले में पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि आज सुबह दुर्भाग्यपूर्ण घटना में निहंगों के एक समूह ने पटियाला की सब्जी मंडी में कुछ पुलिस अधिकारियों और मंडी बोर्ड के एक अधिकारी को घायल कर दिया. हरजीत सिंह, एएसआइ जिनका हाथ कट गया, उनको इलाज के लिए पीजीआइ चंडीगढ ले जाया गया है.
#UPDATE 7 भगोड़े निहंगों को गांव बलबेरा के गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक पुलिस फायरिंग में घायल हो गया था जिसे अस्पताल ले जाया गया। ये ऑपरेशन I.G. पटियाला जोन जतिंदर सिंह औलख की देख-रेख में हुआ: पंजाब विशेष मुख्य सचिव के.बी.एस. सिद्धू https://t.co/UX2lJ3skXg pic.twitter.com/Ce2cPk2hEO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2020


