बिहार में कोरोना के 17 नए मामले, मरीजों की संख्या 60, तीन जिले पूरी तरह सील

पटना : बिहार में कोरोना के 17 नए मामले मिलने के बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 60 हो गयी. राज्य में कोरोना का सबसे हाॅटस्पाॅट सीवान बन गया है. सीवान जिले में राज्य के लगभग आधे यानी अकेले 29 केस हैं. उसमें भीसीवान में एक ही परिवार के 18 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं.

सीवान को अब बिहार का वुहान कहा जा रहा है. वुहान चीन का वह शहर है जहां सबसे पहले कोरोना पनपा व बड़ी त्रासदी हुई.


वहीं, राज्य के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा है कि सूबे के तीन जिलों सीवान, बेगूसराय व नवादा को संक्रमण के खतरे के मद्देनजर सील कर दिया गया है. ऐसा नए मामलों के सामने आने के बाद किया गया है. उन्होंने कहा कि यहां Curfew जैसी स्थिति ही है. यहां एक घर से दूसरे घर में लोगों का जाना मना है.

डीजीपी ने कहा है कि सीवान में कोरोना संक्रमण का मामला तबलीगी से नहीं जुड़ा है.

जानकारी के अनुसार, यहां एक व्यक्ति वुहान से आया था जिससे तेजी से संक्रमण फैला.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More