कोरोना फैलाने का आरोप लगाकर दिल्ली में महिला डाॅक्टरों से मारपीट करने वाला शख्स गिरफ्तार

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को आज गिरफ्तार कर लिया, जिसने दो महिला डाॅक्टरों से मारपीट की थी. सफदरजंग अस्पताल की दो महिला डाॅक्टरों के साथ गौतम नगर में बुधवार की रात कोरोना फैलाने का आरोप लगाते हुए दुव्र्यवहार वि मारपीट की गयी थी. शख्स का आरोप था कि वे डाॅक्टर कोरोना फैला रही हैं. महिला डाॅक्टर सफदरजंग अस्पताल के इमजरेंसी वार्ड में हैं.
डॉक्टरों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने तुरंत FIRदर्ज कर ली थी।जो शख्स है उसको गिरफ्तार कर लिया है।डॉक्टर कोरोना की लड़ाई में फ्रंटलाइन पर हैं मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहूंगा कि उनको पुलिस का पूरा समर्थन है: सफरजंग की 2डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार पर दिल्ली पुलिस PROएम.एस. रंधावा pic.twitter.com/Vu17TjjuSu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2020
इस संबंध में सफदरजंग के रेजिडेंट डाॅक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ मनीष ने बताया था कि रात के लगभग नौ बजे दोनों डाॅक्टर जब सब्जियां खरीद रहीं थीं, तो एक शख्स ने कहा कि वे कोरोना वायरस फैला रही हैं और उन्हें यहां से हट जाना चाहिए.
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एमएस रंधावा ने आज कहा कि डाॅक्टरों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने तुरंत एफआइआर दर्ज कर ली थी. जो शख्स है उसको गिरफ्तार कर लिया गया है. डाॅक्टर कोरोना से लड़ाई में फ्र्रंटफुअ पर हैं, मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहूंगा कि उनको पुलिस का पूरा समर्थन है.


