#Rs971 आंध्रप्रदेश में नन्हे बच्चे ने साइकिल के लिए जमा किए पैसे कोरोना से लड़ने के लिए सीएम रिलीफ फंड में दिया

विजयवाड़ा : आंध्रप्रदेश के एक बच्चे ने एक प्रेरक कार्य किया है. चार साल के हेमंत ने अपने बचाए हुए 971 रुपये आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में इसलिए दान कर दिया ताकि उन पैसों का इस्तेमाल कोरोना महामारी से लड़ने में किया जा सके. हेमंत ने ये पैसे खुद के लिए साइकिल खरीदने के लिए बचा रखे थे. वह पैसों का लगातार संग्रह कर रहा था, पर संकट की इस घड़ी में उसे देश के लिए देना उचित समझा.


विजयवाड़ा में हेमंत ने यह पैसा दान किया. उन्होंने राज्य सरकार के मंत्री पी वेंकटरामैया को ये पैसे टाडीपल्ली में वाइएसआर कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में सौंपा. बच्चे की इस सद्भावना पर मंत्री भावुक हो गए और उन्होंने बच्चे को अपना लाड़ भी दिया. अपने पैसे को लेकर बच्चे को कोई अफसोस नहीं था कि दान देने के बाद अब वह साइकिल नहीं खरीद सकेगा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More