प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के 40वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से किया पंच आग्रह

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए एक संदेश दिया. इसमें उन्होंने कहा कि आज देश का लक्ष्य एक है, मिशन एक है और संकल्प एक है – कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में जीत. प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना संकट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह पंच आग्रह किया, जिसमें उन्होंने कहा कि गरीबों को राशन देने के लिए अविरत सेवा करें. फेस कवर जरूर पहनें और वितरित करें. सेवा करने वालें का आभार व्यक्त करें. आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग करें और करवाएं. उन्होंने कहा कि पीएम केयर फंड में सहयोग करें और 40 अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित करें.

 


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह लंबी लड़ाई है और न थकना है, न हारना है. लंबी लड़ाई के बाद भी जीतना है. विजयी होकर निकलना है. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जो खाका तैयार किया है उसे ही अपने तरीके से दोहरा रहा हूं. उन्होंने कहा कि मेरा पहला आग्रह है कि गरीबों को राशन के लिए अविरत सेवा अभियान चलाएं. दूसरा आग्रह है कि अपने साथ ही आप पांच-सात लोगों के लिए फेस कवर बनवाएं और उन्हें बटवाएं.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीसरा आग्रह है धन्यवाद अभियान के लिए. पार्टी ने पांच अलग-अलग वर्ग बनाए हैं. पहला वर्ग नर्सेस और डाक्टर्स हों, दूसरा वर्ग सफाई कर्मचारी, तीसरा वर्ग पुलिसकर्मी, चौथा वर्ग बैंक और पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी, पांचवा वर्ग आवश्यक सेवाओं में जुटे हुए सभी कर्मचारी. इन्हें धन्यवाद कहें.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More