हेल्थ- होम मिनिस्ट्री ने कोरोना पर अपने नियमित ब्रिफिंग में क्या कहा, वीडियो में देखिए, फैक्ट भी जानें

नयी दिल्ली : कोरोना महामारी पर स्वास्थ्य मंत्रालय के नियमित प्रेस ब्रिफिंग में आज कहा गया कि भारत में अबतक कुल 3374 कोरोना केस मिले हैं. इनमें 472 नए मामले सामने आए हैं. कुल 79 लोगों की मौत हुई है. कल से 11 मौतें हुई हैं. 267 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं. देश भर के 274 जिले इस महामारी से प्रभावित हुए हैं.
राज्य सरकारें लॉकडाउन को प्रभावी ढंग से लागू कर रहे हैं. आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की स्थिति संतोषजनक है – पुण्य सलिला श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय.
#WATCH live: Union Health Ministry briefs the media over #Coronavirus, in Delhi (5th April) https://t.co/PogJTtclqp
— ANI (@ANI) April 5, 2020
27661 राहत शिविर और आश्रय पूरे भारत में सभी राज्यों में स्थापित किए गए हैं. 23924 सरकार द्वारा और 3737 गैर.सरकारी संगठनों द्वारा स्थापित किए गए हैं. 12.5 लाख लोगों को इससे आश्रय मिला है. 19460 खाद्य शिविर भी लगाए गए हैं: पुण्य सलिला श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय.
राज्य सरकारें लॉकडाउन को प्रभावी ढंग से लागू कर रहे हैं. आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की स्थिति संतोषजनक है – पुण्य सलिला श्रीवास्तवए संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय.


