कोरोना : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम मरकज निजामुद्दीन पहुंची, आठ मलेशियाई को एयरपोर्ट पर रोका गया

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम आज निजमुद्दीन मरकज पहुंची. क्राइम ब्रांच की टीम इस जगह की वीडियोग्राफी कर रही है. इसके लिए ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जा रही है. यहां से एक अप्रैल को लगभग 2300 लोगों को बाहर निकाला गया था, जिनमें जांच में बाद में कई लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए. यहां हुए धार्मिक आयोजन में विभिन्न देशों के धार्मिक प्रतिनिधि शामिल हुए थे, जिनसे कोरोना संक्रमण फैला.

 


इस मामले में तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद और अन्य के खिलाफ महामारी रोग अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

 


उधर, मलेशिया से आठ तबलीगी जमात के सदस्यों को पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया जारी है. नियमानुसार, इन सभी को भारत में ही क्वारंटाइन किया जाएगा. मलेशिया के आठ तबलीगी जमात के सदस्यों को आज दिल्ली के आइजीआइ इमिग्रेशन विभाग ने मलेशिया के लिए मालिंदो एयर रिलीफ फ्लाइट पर सवार होने की कोशिश करते हुए पकड़ा. इसके बाद उन्हें अधिकारियों को सौंप दिया गया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More