दुनिया भर में कोरोना मरीजों की संख्या 10 लाख के पार, मरने वाले 53 हजार के पार, अमेरिका बना सबसे बड़ा केंद्र

नयी दिल्ली : कोरोना महामारी के पीड़ितों की संख्या दुनिया भर में 10 लाख के पार पहुंच गयी है और दुनिया का सबसे विकसित व संपन्न देश अमेरिका इसका केंद्र बन गया है. न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वहां दो लाख 43 हजार से अधिक कोरोना मरीज हैं, वहीं इटली का आंकड़ा एक लाख 15 हजार से अधिक, ईरान में 50 हजार से अधिक व चीन में 83 हजार. न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट है कि दुनिया के 170 देशों में 51 हजार सेे अधिक लोगों की मौत कोरोना वायरस से दुनिया भर में हो चुकी है.
वल्र्ड कोरोना मीटर इन्फो के अनुसार, दुनिया भर में 10 लाख 17 हजार 394 लोग कोरोना से पीड़ित हैं और अबतक 53 हजार 249 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है. वहीं, दो लाख 13 हजार 217 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं.


