#TabhleegiJamaat तबलीगी जमात के वकील ने मरकज व कोरोना संक्रमण पर क्या कहा?

नयी दिल्ली : कोरोना संक्रमण को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे तबलीगी जमात, दिल्ली के वकील सामने आए हैं और उन्होंने पूरे मामले पर पक्ष रखा है. तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना मोहम्मद साद के वकील मुशर्रफ अली खान ने कहा है कि तबलीगी जमात का दौरा करने वाले लोगों को आगे आना चाहिए और अपने बारे में अधिकारियों को बताना चाहिए. जिम्मेदार नागरिक के तौर पर प्रशासन की मदद करना और उनके आदेश का पालन करना हमारा कर्तव्य है.
मरकज़ में 365दिन 24घंटे 4-5हज़ार लोग रोजाना आते हैं और रोज वहां से जाते हैं। यहां से जमात बनकर पूरे मुल्क में जाती है और मुसलमान समाज में फैली सामाजिक बुराइयों को दूर करने का काम करती है। ये लोग मस्जिदों में रहते हैं,टीवी नहीं देखते हैं,अखबार नहीं पढ़ते हैं: मुशर्रफ अली खान वकील https://t.co/A2GFncNmPz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2020
इसके साथ ही उन्होंने मरकज का बचाव किया. उन्होंने कहा कि मरकज में 365 दिन, 24 घंटे चार से पांच हजार लोग रोजाना आते हैं और रोज वहां से जाते हैं. यहां से जमात बनकर पूरे मुल्क में जाती है और मुसलमान समाज में फैली सामाजिक बुराइयों को दूर करने का काम करती है. ये लोग मसजिदों में रहते हैं, टीवी नहीं देखते हैं, अखबार नहीं पढते हैं.
उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के आदेश का पालन करते हुए सभी लोग जहां थे वहीं रुक गए. 25 तारीख को लिखित में थाने में एक आवेदन दिया गया, जिसमें मरकज से गए और रुके लोगों की पूरी लिस्ट थी. वहां रुके लोगों को निकलवाने की परमिशन मांगी गयी थी.


