#ReliefPackage निर्मला सीतारमण ने कोरोना को लेकर आर्थिक पैकेज का एलान किया, जानिए किसके लिए क्या है?

 

नयी दिल्ली : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कोरोना महमारी को लेकर आर्थिक पैकेज का एलान किया. वित्तमंत्री ने 1.7 लाख करोड़ के पैकेज का एलान करते हुए कहा कि कोई भूखा नहीं मरेगा. उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए पैकेज तैयार है जिन्हें तत्काल सहायता की जरूरत है. वित्तमंत्री ने कहा कि तीन महीने तक प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मचारी को 50 लाख रुपये की चिकित्सा बीमा दी जाएगी.

निर्मला सीतारमण ने कहा कि 8.69 करोड़ किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की मदद से अप्रैल के पहले सप्ताह में दो हजार रुपये की किस्त दी जाएगी.

वित्तमंत्री ने कहा कि ग्रामीण कल्याण योजना अगले तीन महीने के लिए लागू की जा रही है. इसके तहत 80 करोड़ गरीब लोगों को जिन्हें पहले से पांच रुपये किलो की दर से चावल व गेहूं मिलता था, उन्हें अब अतिरिक्त पांच किलो चावल व गेहूं मुफ्त मिलेगा. साथ ही एक किलो दाल भी दी जाएगी.

वित्तमंत्री ने कहा कि मनरेगा के तहत मजदूरी बढेगी और इससे पांच करोड़ श्रमिकों को लाभ होगा.

वित्तमंत्री ने कहा कि विनिर्माण सेक्टर के साढे तीन करोड़ श्रमिकों को राहत देने के लिए राज्यों को निर्देश दिया गया है और इस मद में 31 हजार करोड़ रुपये का खर्च करने को कहा गया है.

वित्तमंत्री ने कहा कि 20 करोड़ जनधन महिला खाताधारी के खाते में हर महीने 500 रुपये की सहायता अगले तीन महीने के लिए ट्रांसफर की जाएगी.

वृद्धावस्था, दिव्यांग जैसे जनकल्याणकारी योजनाओं वाले तीन करोड़ पेंशनर्स को एक हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता तीन महीने दी जाएगी. ये पैसे दो किस्त में खाते में आएंगे.

गरीब परिवार की महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत अगले तीन महीने मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाएंगे.

63 लाख स्वयं सहायता समूह जिससे सात करोड़ परिवार जुड़े हैं उन्हें 10 लाख की जगह 20 लाख कर्ज बिना गारंटी दिया जाएगा.

पीएफ स्कीम रेगुलेशन में बदलाव कर नाॅन रिफंडेबल एडवांस यानी 75 प्रतिश जमा रकम या तीन महीने का वेतन निकालने की सुविधा होगी.

ऐसे यूनिट जहां 100 से कम कर्मचारी हैं और वे कर्मचारी जिनकी आय 15 हजार से कम है, उनके लिए सरकार पीएफ का कुल पैसा सरकार तीन महीने तक वहन करेगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More