#COVID19 पर राहत की पहली खबर : पुणे के लैब ने बाजार से चौथाई कीमत वाला जांच किट तैयार किया, मिली मंजूरी

पुणे : कोरोना वायरस से जंग को लेकर हर ओर से आ रही निराशाजनक खबरों के बीच आज एक अच्छी खबर पुणे से आयी. पुणे के माइलैब डिसकवरी साॅल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने भारत का पहला इंडीजिनियश कोरोना वायरस टेस्टिंग किट तैयार किया है. इसे इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च यानी आइसीएमआर की मंजूरी भी मिल गयी है. इसके एक सिंगल किट की कीमत 80 हजार रुपये है और उससे 100 पेसेंट की जांच हो सकेगी. यानी प्रति व्यक्ति जांच पर 800 रुपये का किट काॅस्ट आएगा. इससे पेसेंट को जांच कराने में सुविधा होगी.


लैब के विशेषज्ञों ने न्यूज एजेंसी एएनआइ से बातचीत में कहा कि हमलोग एक सप्ताह में एक से डेढ लाख जांच किट तैयार कर देंगे. हम आम लोगों के लिए अपना उत्पादन बढाने की कोशिश कर रहे हैं. इस लेबोरेटरी के वैज्ञानिक रंजीत देसाई ने कहा कि यह बाजार में अबतक उपलब्ध आयातित किट से एक चौथाई कम मूल्य का होगा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More