परिवहन मंत्री चंपई सोरेन के पिता का हुआ निधन, पेशे से थे किसान

सरायकेला-खरसावां: राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन के पिता सेमल सोरेन का निधन शनिवार सुबह आठ बजे हो गया। उनकी उम्र 101 वर्ष थी। वे सरायकेला-खरसावां जिले के गम्‍हरिया प्रखंड क्षेत्र के जिलिंगजोड़ा स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। इनकी अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए।

परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को अपने पिता के निधन की सूचना सरायकेला में मिली। उन्होंने बताया कि उनके पिता की सेहत बिलकुल सामान्य थी। कहा कि उनकी जिलिंगजोड़ा स्थित आवास पर पिता के साथ लम्बी बातचीत हुई।  जिसके बाद जलपान कर के वे सो गये। चंपई आज सरायकेला पहुंचे ही थे, कि उनके पिता के निधन की सूचना उन्हें मिली।

वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन के पिता के निधन पर शोक प्रकट की। उन्होंने कहा कि वे मर्माहत हैं। उन्हें नमन और श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

चंपई सोरेन के पिता सेमल पेशे से किसान थे। उनकी पत्नी माधो सोरेन का पहले ही मृत्यु हो चुका है। सेमल सोरेन के तीन बेटे और तीन बेटियाँ थीं, जिनमें से बड़े बेटे और दो बेटियों का निधन हो चुका है। अपने भाइयों में चंपई तीसरे नंबर पर हैं। चंपाई के पिता के निधन के खबर मिलते ही उनके आवास पर शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ने लगी। वहीं, आज दोपहर के एक बजे उनके पिता का अंतिम संस्कार किया गया।

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More