कर्नाटक हाइकोर्ट ने दिग्विजय की विधायकों से मुलाकात की मांग वाली याचिका ठुकराई, भाजपा आयोग पहुंची

बेंगलुरु : कर्नाटक हाइकोर्ट ने आज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की उस याचिका को ठुकरा दिया, जिसमें उन्होंने पार्टी के उन बागी विधायकों से मिलने की अनुमति मांगी थी, जो पिछले कई दिनों से बेंगलुरु में कैंप किए हुए हैं. आज सुबह ही दिग्विजय सिंह बेंगलुरु पहुंचे उसके बाद वे रामाडा होटल पहुंचे जहां विधायक ठहरे हुए थे, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें मिलने की अनुमति नहीं दी. इसके बाद दिग्विजय वहीं धरने पर बैठ गए बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.


कर्नाटक में कैंप कर रहे विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया कैंप के हैं और उनसे बातचीत कर दिग्विजय उन्हें कमलनाथ व अपने कैंप में करना चाहते हैं ताकि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार नहीं गिरे. ये विधायक लगातार सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से वीडियो संदेश भेज कर खुद के सिंधिया समर्थक होने की बात कह रहे हैं. वहीं, दिग्विजय सिंह का आरोप है कि इन्हें बंधक बनाकर रखा गया है और इनका मोबाइल फोन तक कब्जे में ले लिया गया है.


दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने उपवास पर रहने का निर्णय लिया है. उधर भोपाल में 16 कांग्रेस विधायकों की रिहाई की मांग को लेकर भोपाल में भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है. वहीं, सुप्रीम में कल भी भाजपा नेता शिवराज सिंह की फ्लोट टेस्ट की मांग वाली याचिका पर सुनवाई होगी.

वहीं, मध्यप्रदेश भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र लिखा है जिसमें कहा है कि राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए 16 विधायकों से मिलने व उन्हें अपने पक्ष में करने के लिए बेंगलुरु गए हैं इसलिए उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाए.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More