राज्य पर मंडराने लगा कोरोना का खतरा, रिम्स से वायरस के कई संदिग्ध फरार

रांची: राजधानी स्थित झारखंड के सबसे बड़े चिकित्सालय राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के प्रबंधन की लापरवाही के कारण राज्य में कोरोना के फैलने का संकट पैदा हो गया है। सूत्रों के मुताबिक रिम्स से कोरोना वायरस के 90 फिसद संदिग्ध प्रबंधन को सेंध लगाकर भाग खड़े हुए।
बाहर से आये इन संदिग्धों ने रिम्स प्रबंधन को जांच के लिए सैंपल देने के बाद मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गये। माना जा रहा है कि सैंपल के पॉजिटिव पाए जाने तक ये संदिग्ध कई लोगों को अपनी चपेट में ले लेंगे। वहीं, फरार संदिग्धों की पहचान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों को अलर्ट किया है।
दूसरी ओर लातेहार में बुधवार को सदर अस्पताल में कोरोना का संदिग्ध पाया गया। जिसे डॉक्टरों ने वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। संदिग्ध का नाम शकील उराँव (20 वर्ष) बताया जा रहा है, जो लातेहार के बरवाडीह प्रखंड के गणेशपुर का निवासी है।




