गिरिडीह के शशि ने बिना दहेज़ के रचाई शादी

गिरिडीह: दहेज़ मुक्त झारखंड सेवा संघ को दहेज़ मुक्त अभियान में एक और कामयाबी मिली। गिरिडीह के डुमरी प्रखंड के निमियाघाट थाना क्षेत्र के निवासी शशि कुमार दास ने बोकारो के गांधीनगर क्षेत्र के निवासी बबलू दास की सुपुत्री पूजा कुमारी से बिना दहेज़ लिए विवाह किया।
इस अवसर संघ के सभी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस जोड़े को बधाई दी। शशि के भाई अशोक दास ने कहा कि चंद पैसों के लिए अपने भाई का सौदा नहीं करना चाहते थे। इसके अलावा बिना दहेज की शादी करवा कर समाज को भी इस तरह की शादी करने के लिए प्रेरित करने की कोशिश है। साथ ही कहा कि वे दहेज मुक्त झारखंड सेवा संघ से जुड़ करसमाज से दहेज प्रथा को खत्म करने लिए प्रतिबद्ध हैं।


