शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन, निजी स्कूलों की मनमानी से कराया अवगत

रांची: राजधानी में आज एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष इंदरजीत सिंह और उनकी टीम ने राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षा मंत्री को राज्य में निजी स्कूलों की मनमानी और समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही बताया गया कि निजी स्कूल एनसीईआरटी के किताबों के बदले दूसरे प्रकाशनों के किताबों को बेचकर दोगुना दाम वसूलती हैं।

इसके अलावा मांग की गयी कि निजी स्कूलों का एकाधिकार खत्म करने के लिए सभी बोर्ड के निजी स्कूलों के लिए निर्देश जारी किया जाए। कहा गया कि विद्यालयों द्वारा पालकों पर किताबें, यूनिफार्म, सहित अन्य शिक्षण सामग्रियों को लेकर दबाव डाला जाता है। हालाँकि, इसे रोकने के लिए हर वर्ष निर्देश जारी किये जाते हैं, लेकिन इसका पालन नहीं किया जाता। विद्यालय प्रबंधन पालकों को पुस्तकें, कॉपियॉ, संपूर्ण यूनिफॉर्म आदि किसी भी एक निश्चित दुकान, विक्रेता या संस्था विशेष से खरीदने के लिए बाध्य करती रहती है।

ज्ञापन में निर्देश दिया गया कि विद्यालयों में प्रबंधन अधिकतम दो से अधिक यूनिफॉर्म नहीं रख सकता। साथ ही स्कूल यूनिफॉर्म को तीन साल तक बदला न जाए। प्रतिनिधियों के सभी बातों को सुनते हुए शिक्षा मंत्री ने इन मुद्दों पर अतिशीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

मौके पर एनएसयूआयी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, एनएसयूआयी सोशल मीडिया की राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आरुषि वंदना, मीडिया संयोजक आकाश रजवार, जिला महासचिव प्रणव सिंह, टेक्निकल यूनिवर्सिटी कॉर्डिनेटर अमन यादव, गोपाल, आकाश, हिमांशु एवं अन्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More