एयरफोर्स अफसर हत्या मामले में यासीन मलिक के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत : टाडा कोर्ट

जम्मू : जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक व छह अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के लिए टाडा अदालत के पास पर्याप्त सबूत हैं. यासीन मलिक पर 1990 में भारतीय वायु सेना के अधिकारी रवि खन्ना और तीन अन्य लोगों की हत्या के मामला चल रहा है.


जम्मू की टाडा अदालत ने आज मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि निहत्थे एयरफोर्स अधिकारी की हत्या के आरोप मामले में यासीन मलिक के खिलाफ पर्याप्त सबूत है. अदालत अब आरोप तय करने के लिए सोमवार को इस मामले की सुनवाई करेगी. यह मामला 25 जनवरी 1990 का है कश्मीर के रावलपोरा का है.

यासीन मल्लिक तत्कालीन गृहमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबिया सईद के अपहरण का भी आरोपी है. वह प्रतिबंधित जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का प्रमुख है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More