बिरसा जैविक उद्यान में ‘सम्राट’ की मौत, 21 वर्ष थी उम्र

रांची: राजधानी के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में ‘सम्राट’ की मौत हो गयी। सम्राट एक हाथी था, जिसकी उम्र 21 वर्ष हो रही थी। उसकी मौत गुरुवार को हो गयी। जिसके बाद बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वेटनरी कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने परिसर में ही हाथी का पोस्टमॉर्टेम किया। इस टीम में डॉ एमके गुप्ता, डॉ मनोज कुमार झा और डॉ अजय कुमार शामिल रहे।

सम्राट की मौत की खबर मिलने पर पीसीसीएफ पीके वर्मा, उद्यान के निदेशक डी वेंकटेश्वर लू जैविक उद्यान पहुंचकर कर्मचारियों से इसकी जानकारी ली। खबरों के अनुसार सम्राट को वर्ष 1998 में चाईबासा के जंगलों से  चिड़ियाघर लाया गया। उस वक्त वह तीन साल का था। कहा जाता है कि मवेशियों को जंगल में चराने के लिए ले गए लोगों ने सम्राट को लावारिस हालत में पकड़ा था, जिसे बाद में उन्होंने वन विभाग को सौंप दिया था। उद्यान में उसे काफी समय तक दूध पिलाकर पाला गया था। सम्राट के पालक महेंद्र सिंह को 2018 में रामू नामक हाथी ने कुचलकर मार डाला था।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More