भाजपा सिर्फ दिखावे के लिए राजनीतिक शुचिता की करती है बात: हेमंत सोरेन

रांची: भारतीय जनता पार्टी सिर्फ दिखावे के लिए राजनीतिक शुचिता की बात करती है। बीजेपी लगातार गैर-भाजपा सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की इस तरह की कोशिश नहीं चलेगी।हेमंत ने कहा कि अगर वे झारखंड की तरफ आयेंगे, तो उन्हें कुछ और दृश्य दिखेगा। उनकी हर राजनीतिक गतिविधियों पर गठबंधन नजर बनाए हुए है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी राजनीतिक शुचिता की बात करती है, वही पार्टी इन सारी चीजों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा झारखंड में भी ऐसी कोशिश करेंगे तो उन्हें कुछ और देखने को मिल सकता है। कहा कि यह पहला उदहारण नहीं है। इससे पहले भी भाजपा ने इस तरह की भूमिका निभाई है। यह सारी बातें हेमंत सोरेन ने मध्य प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए कहा है।

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More