ड्यूटी पर लौटा जवान फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी

दुमका: झारखंड की उपराजधानी स्थित पुलिस लाइन में जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत जवान का नाम अमर कुमार है, जो कि बिहार के बक्सर जिला का निवासी था।
पुलिस को इसकी जानकारी बुधवार को मिली, जिसके बाद पुलिस लाइन के बैरक में पहुच पुलिस ने उसके शव को उतारा। जहां से उसे पोस्टमॉर्टेम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार अमर अपने परिवार को गाँव पहुंचाकर मंगलवार को ड्यूटी पर लौटा था। उसे कैश वैन पर तैनात किया गया था।
लेकिन, जब वह बुधवार को अपनी ड्यूटी पर नहीं आया, तब उसके कुछ सहकर्मी उसे ढूँढने के लिए बैरक आ गये। वहां उसके बैरक के बाहर सहकर्मियों ने काफी आवाज दी, लेकिन दरवाजा न खुलने के पर उन्होंने चहारदीवारी फांद कर अन्दर घूस गये। उसके कमरे के अन्दर झाँकने पर सहकर्मियों ने अमर की लाश को झुलते हुए देखा।
इसके बाद उन्होंने ख़ुदकुशी की सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी। मौके पर पदाधिकारी पहुंचे और स्थानीय पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी है। हालाँकि मृतक के पास से किसी भी तरह का सुसाइडल नोट नहीं मिला। पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर संतोष कुमार ने बताया कि मृतक के घरवालों के यहाँ पहुँचने के बाद ही आत्महत्या का कारण पता चल पायेगा।


