#TahirHussain दिल्ली दंगे के आरोपी निलंबित आप पार्षद ताहिर हुसैन किया सरेंडर

नयी दिल्ली : दिल्ली के दंगों का आरोपी आम आदमी पार्टी का निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन ने आज कोर्ट के सामने सरेंडर किया. उसने अपने वकील मुकेश कालिया के माध्यम से अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विशाल पाहुजा के समक्ष सरेंडर याचिका दायर की थी. इस याचिका को अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विशाल पाहुजा ने खारिज कर दिया. इसके तुरंत बाद उसने सरेंडर कर दिया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.


ताहिर हुसैन की चिकित्सीय जांच की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे कड्कड्डूमा कोर्ट में पेश किया जाएगा. वह पिछले कई दिनों से फरार था और पुलिस उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयार कर रही थी.

ताहिर हुसैन पर आरोप है कि उसने अपने घर में दंगा का समान जुटाने दिया और दंगाइयों को शरण दी. उसके घर पर दंगा में प्रयोग आने वाले कई सामान जब्त किए गए. उस पर आइबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या में संलग्नता होने का भी आरोप है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More