डिवाइन इंस्टिट्यूट के चयनित छात्रों को किया गया सम्मानित

रांची: राजधानी के प्लाजा चौंक स्थित डिवाइन इंस्टिट्यूट फॉर ज्यूडीसीयल सर्विसेज के ग्यारह छात्रों को चयन झारखंड जुडिसीयरी में हुआ है। इन्हें एक होटल के सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

संस्थान के चयनित विद्यार्थियों में नमिता मिंज, प्रिया कुमारी, जया सरिता कुजूर, मोनिका प्रसाद, श्री प्रिया, अर्पिता नारायण, विवेक राज, अमित आकाश सिन्हा, खालिद रशीद, प्रतीक रंजन, और अमित बंसल को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डिवाइन ग्रुप के डायरेक्टर, के.के.शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्णा, काउंसिल के सेक्रेट्री राजेश पांडे, रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट जज आर बी एन सहाय, पंकज श्रीवास्तव, नोमान अली, अरुण कुमार गुप्ता, संस्था के ब्रांच हेड अंकित शर्मा, वकील देवाशीष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More