खादी आश्रम में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

रांची: राजधानी के छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान सर्वोदय आश्रम तिरिल में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आश्रम परिवार की ओर से आजादी की लड़ाई में शहीद हुए महापुरुषों और सेना में शहीद हुए सैनिकों को याद किया गया।

इस अवसर पर देश सेवा और देश निर्माण में अपना सहयोग देने का संदेश भी दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस होली में स्वन्त्रता सेनानी, वीर सैनिकों एवं शहीदों के परिजनों को तिलक लगाकर होली का त्यौहार मनाने का संकल्प लिया। साथ ही सूखी होली खेल कर जल को संरक्षित करने का प्रण लिया गया।

इस अवसर पर छोटा नागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान के संरक्षक अभय कुमार चौधरी, मंत्री भावना चौधरी, गाँधी दर्शन कार्यक्रम के संयोजक अशुतोष द्विवेदी, अनुज वर्मा, अनुकूल राज, राजीव रंजन, मिताई कुमार, सुनील पांडेय समेत आश्रम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More