सिर्फ भाजपा ही कार्यकर्ताओं को बड़े दायित्व निर्वहन करने का देती है मौका: दीपक प्रकाश

रांची: भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आज नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। साथ ही प्रदेश कार्यालय भारत माता की जयकारों से गूंज उठा।
समारोह में दीपक ने पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हम राज्य की हर समस्याओं से सरकार को अवगत करायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को अभी और मजबूत करने का काम किया जाएगा।
दीपक ने बताया कि अपनी राजनीतिक यात्रा पार्टी के लिए पोस्टर चिपकाने से शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा एकलौता पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी स्तर पर पर बड़े-बड़े दायित्व निर्वहन करने का मौका मिलता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गरीबों को भोजन और प्रत्येक घरों में बिजली पहुंचाने की चिंता सिर्फ भाजपा ही करती है। साथ ही इस पर जमीनी स्तर पर काम भी करती है।
इसके अलावे कार्यक्रम में मौजूद पार्टी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने दीपक प्रकाश को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी।


