बाजार जा रहे युवक को बदमाशों ने की दर्दनाक हत्या, मौके पर फरार

खूंटी: जिले के अड़की थाना के अंतर्गत कोचांग गांव के छोटाउली टोला में एक युवक को गुंडों ने धारदार हथियार से वार और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। मृत युवक की पहचान सहाय गुड़िया के रूप में की गयी। वह शनिवार की शाम को बाज़ार के लिए निकला था। इसी बीच घात लगाये बैठे हत्यारों ने मौका देखते ही सहाय पर हमला कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार बदमाशों ने पहले उसपर धारदार हथियार से हमला किया, फिर उसके सिर में दो गोली मारी। घटना के तुरंत बाद वो लोग वहां से फरार हो गये। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी. वहीं पुलिस ने बताया कि उन्हें अबतक हत्या की वजह और हत्यारों की जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है और आरोपियों को पुलिस द्वारा खोजबीन की जा रही है।


