#nitishkumar नीतीश कुमार ने फिर दूर किया भ्रम, बताया विधानसभा मे कितनी सीटें जीतेंगे

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने भावी राजनीतिक कदम पर कायम संशय के बीच आज फिर एलान किया कि वे एनडीए के घटक दल के रूप में ही इस साल के आखिर में होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में पार्टी के एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ चुनाव में जाएगी और एनडीए गठबंधन राज्य मेे 200 से अधिक सीटें हासिल करेगा.

मालूम हो कि बिहार में विधानसभा की कुल 243 है. हाल में नीतीश कुमार के कई कदमों को लेकर उनकी भविष्य की राजनीति पर चर्चा छिड़ी हुई थी. लंबे अरसे बाद उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की और विधानसभा में एनआसी, एनपीआर के खिलाफ प्रस्ताव पारित करवाया. साथ ही यह भी शर्त लगायी कि बिहार में यूपीए शासन वाला ही एनपीआर ही चलेगा. इसके बाद जाति आधारित जनगणना की मांग का प्रस्ताव भी पारित करवाया.

उधर, नीतीश कुमार का आज जन्मदिन भी है और उनके प्रशंसक व समर्थक उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More