दिल्ली दंगों की जांच के लिए दो एसआइटी गठित, सभी केस ट्रांसफर, 38 मौत, 130 गिरफ्तारी

Delhi violence 2 SITs of Crime Branch have been formed under DCP Joy Tirkey and DCP Rajesh Deo

नयी दिल्ली : दिल्ली के दंगों की जांच के लिए आज दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के तहत दो विशेष जांच दल यानी एसआइटी गठित कर दिया गया. साथ ही दिल्ली दंगे के मामलों में दर्ज सभी एफआइआर को एसआइटी को ट्रांसफर कर दिया गया. एसआइटी ही अब इसकी जांच करेगी. वहीं, दिल्ली की हिंसा में मरने वालों की संख्या 38 तक पहुंच गयी है और अबतक इस मामले में 130 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, डीसीपी जाॅय तिर्की एवं डीसीपी राजेश देव के नेतृत्व में दो अलग-अलग एसआइटी का गठन किया गया है. इन दोनांे टीमों की काम की निगरानी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त क्राइम ब्रांच बीके सिंह करेंगे.

उधर, दिल्ली दंगों में जिस आप पार्षद ताहिर हुसैन की भूमिका का दावा किया जा रहा है, उनके एक कारखाने को पुलिस ने आज सील कर दिया. उधर, मारे गए आइबी अधिकारी अंकित शर्मा के भाई ने द प्रिंट से बातचीत में कहा कि ताहिर ने हत्यारों को अपने घर में क्यों छिपा कर रखा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More