मेडिकल टीम ने की लालू के जांच रिपोर्ट की समीक्षा, एम्स के नेफ्रोलोजिस्ट से ली जायेगी मशवरा

रांची: राजद सुप्रीमो एवं चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की जाँच रिपोर्ट को आज रिम्स के आठ सदस्यीय मेडिकल टीम ने समीक्षा की। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि लालू के इलाज के लिए दिल्ली एम्स के नेफ्रोलोजिस्ट से सलाह-मशवरा लिया जाएगा। जिसके बाद ही एम्स रेफर करने का निर्णय लिया जाएगा।

रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक विवेक कश्यप ने बताया कि मेडिकल टीम ने लालू के इलाज से जुड़े सारे रिपोर्ट और उनके ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल को देखा। जिसपर टीम ने निर्णय लिया कि इलाज ठीक चल रहा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि लालू को किडनी से सम्बंधित बीमारी है, जिसके उपचार के लिए रिम्स में कोई नेफ्रोलोजिस्ट नहीं है। ऐसी स्थिति में किसी एक्सपर्ट नेफ्रोलोजिस्ट को बुलाकर या फिर लालू को उनके पास भेजकर उनसे सलाह लेना होगा। अगर एक्सपर्ट यह सलाह देते हैं कि इलाज ठीक नहीं चल रही है, और उन्हें एम्स शिफ्ट करना होगा, तब लालू को दिल्ली भेजा जाएगा।

जानकारी हो कि रिम्स प्रबंधन ने ही आठ सदस्यों की मेडिकल टीम बनाई, जिसमें आठ डिपार्टमेंट के हेड शामिल थे। इसी टीम ने लालू के सारे मेडिकल रिपोर्ट की समीक्षा की और अपनी रिपोर्ट रिम्स मैनेजमेंट को सौंपा। अभी लालू डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, दिल की बीमारी, क्रोनिक किडनी डिजीज सहित कई बिमारियों से जूझ रहे हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More