संवैधानिक संस्थाओं को पंगु करने में लगी है राज्य सरकार: भाजपा

रांची: राज्य सरकार के इशारे पर एसीबी द्वारा रांची और धनबाद नगर निगम छापे मारना पूर्ण रूप से गैरकानूनी है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर आरोप लगते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस तरह की छापेमारी से पहले एसीबी को ऑटोनोमस संस्था के प्रमुख जो कि एक मेयर हैं, उन्हें सूचना देना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सेक्शन 18 में यह साफ लिखा है कि बैंकर्स बुक का जब भी इंस्पेक्शन होगा, तो उसको एसपी के रैंक से नीचे का अधिकारी नहीं कर सकता। जबकि आज एसीबी टीम का नेतृत्व एक डीएसपी कर रहे थे।

प्रवक्ता ने कहा कि नगर विकास विभाग किसी भी गड़बड़ी के मामले में जरुरी एक्शन लेने में सक्षम है। लेकिन, सरकार के इशारे पर एसीबी ने अपने कार्य क्षेत्र से आगे बढ़कर इन दोनों संस्थाओं में आज जिस तरह की कार्रवाई करके भय का वातावरण उत्पन्न करने का प्रयास किया किया, वह अति निंदनीय है। एसीबी किया पूरी कार्रवाई उसके मैनुअल में दिए गए नियमों के विपरीत है। यह सरकार पूरी तरीके से बदले की मोड में है और प्रजातंत्र के तीसरे स्तर की संवैधानिक संस्थाओं को पंगु करने में लगी हुई है। भाजपा इसका कड़ा विरोध करती है और पार्टी सभी उचित फोरम में राज्य सरकार के द्वारा की गई इस मनमानी कार्रवाई का विरोध जताएगी।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More