झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बाबूलाल पर साधा निशाना

राँची: भाजपा के विधायक दल के नेता चुने जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बाबूलाल मरांडी पर जमकर निशाना साधा। झामुमो महासचिव आज प्रेसवार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 14 साल तक जिन मुद्दों को लेकर बाबूलाल लड़ते रहे, उन मुद्दों को लेकर उन्हें सदन में जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मरांडी ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान स्थानीयता के जो मुद्दे उठाये थे, उस मुद्दे को फिर से सदन में उठाने की उनसे अपेक्षा की जायेगी।

बाबूलाल के ट्वीटर पर सरकार चल रही वाली बयान पर सुप्रियो ने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार के कई विभाग ट्विटर पर चलते हैं। अगर हेमंत सोरेन ट्विटर से किसी समस्या का समाधान करते हैं, तो इसमें क्या दिक्कत है।

वहीँ, भाजपा सरकार के पूर्व मंत्रियों के सरकारी आवास खाली नहीं किए जाने के सवाल पर सुप्रियो ने कहा कि अभी वे लोग कोमा में हैं। वहा से  निकलने में उन्हें समय लगेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक ही सरकार कभी नहीं टिकती, वह बदलती रहती है।

वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ट्रंप का भारत दौरा आडंबर से भरा हुआ है। भारत दौरे से पहले ट्रंप ने कहा था कि भारत अच्छा दोस्त नहीं, लेकिन मोदी जी एक अच्छे व्यक्ति जरुर हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More