आरएसएस प्रमुख आज पहुंचे देवघर, किये बाबा बैद्यनाथ के दर्शन

देवघर: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बैद्यनाथ धाम में आज आज बाबा के दर्शन किये। वे आज अपने तय कार्यक्रम के तहत सुबह साढ़े नौ बजे अनुकूल चन्द्र ठाकुर के आश्रम सत्संग पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने अनुकूल चंद्र ठाकुर और गुरु माँ को नमन किया। साथ ही उन्होंने आश्रम का भ्रमण भी किया। इसके बाद भागवत आचार्य देव अशोक चक्रवर्ती से मिलकर आशीर्वाद ग्रहण किया। जिसके तत्पश्चात आरएसएस प्रमुख सत्संग आश्रम के अतिथिशाला में पहुँच, जहाँ उन्हें उपस्थित सत्संग कर्मियों ने चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया।
अतिथिशाला में कुछ देर आराम करने के बाद वे बैद्यनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान किये। बाबा के मंदिर पहुँचने पर पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वहां उन्होंने बाबा की पूजा-अर्चना की। वहीँ इसी दौरान मंदिर के पुरोहितों ने सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। यहाँ से दर्शन करने के बाद वे दुर्गापुर में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रस्थान कर गये।




