दिल्ली के बाद सीएए को लेकर अलीगढ में भी बवाल, पथराव, आंसू गैस का प्रयोग, दंगाइयों से होगी वसूली

अलीगढ़ : संशोधित नागरिकता कानून को लेकर आज दिल्ली के बाद अलीगढ में भी बवाल हुआ. इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग लोगों के बीच से कुछ प्रदर्शनकारियों ने बवाल शुरू कर दिया. इनको नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. इस दौरान एक प्रदर्शनकारी युवक को गोली लग गयी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहीं, एक कांस्टेबल घायल हो गया.

अलीगढ के ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र में सीएए, एनआरसी व एनपीआर को लेकर चर रहा विरोध प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव आरंभ कर दिया. वहीं, शाहजमाल इलाके में भी स्थिति खराब हुई है. तुर्कमान गेट के पास एक धार्मिक स्थल पर पत्थरबाजी की गयी और उससे हालात तनावपूर्ण हो गए.


सीएए का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस वाहनों पर पथराव किया और जामा मसजिद के पास एक ट्रांसफारमर को आग लगाने का प्रयास किया.

अलीगढ के डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों पर पथराव किया इसलिए पुलिस ने आंसूगैस का सहारा लिया. एएमयू की कुछ महिला छात्राएं इसके पीछे हैं. हम उनकी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं. हम दंगाइयों से होने वाले नुकसान का पता लगा रहे हैं और इसकी वसूली उनसे ही की जाएगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More