बाबूलाल मरांडी के बेटे का हत्यारा नक्सली सिदो कोड़ा की मौत

दुमका: हार्डकोर नक्सली सिदो कोड़ा की बिहार के जमुई सदर अस्पताल में मौत हो गयी। बिहार-झारखंड पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 22 फरवरी को दुमका जिले से गिरफ्तार किया गया। गिरफ़्तारी के बाद उसने जंगल में पेट और छाती में दर्द होने की बात कही। जिसके बाद पुलिस उसे जमुई सदर अस्पताल ले गयी। जहाँ पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार नक्सली सिदो कोड़ा लेवी वसूलने के लिए दुमका आया हुआ था। जिसकी खबर पुलिस को मिली और समय रहते घेराबंदी कर उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी मौत की आधिकारिक पुष्टि देर रात की गयी। जमुई पुलिस ने बताया कि भाकपा माओवादी का शीर्ष जोनल कमांडर सिदो कोड़ा को दुमका से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद कोड़ा के निशानदेही पर पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त तौर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें दो सक्रिय नक्सली इलियास हेम्ब्रम और सुशील हंसदा को गिरफ्तार किया गया। इन नक्सलियों के पास से पुलिस की लूटी हुई एक एके-47, एक इंसास राइफल, एक पुलिस राइफल, एके-47 की 112 गोलियां, इंसास की 16 गोलियां, 303 की 11 गोलियां, एक हैंड ग्रेनेड, एक पिट्ठू, नक्सली साहित्य, दवा एवं अन्य चीजों को बरामद किया गया।

जानकारी हो कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के बेटे के साथ-साथ सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट हीरा झा की हत्या में सिदो कोड़ा शामिल था।

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More