चंदन तस्कर व डकैत विरप्पन की बेटी विद्या रानी भाजपा में शामिल

चेन्नई : चंदन तस्करी व लोगों की हत्या करने के लिए एक समय में दक्षिण भारत का कुख्यात डकैत रहे विरप्पन की बेटी विद्या रानी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गयीं. विरप्पन की बेटी विद्या रानी कल तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले में भाजपा नेता मुरलीधर राव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पाॅन राधाकृष्णन व अन्य भाजपा नेता मौजूद थे.


विद्या रानी के भाजपा में शामिल होने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. भाजपा की सदस्यता का उन्हें मुरलीधर राव ने प्रमाण पत्र दिया. विद्या रानी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि वे गरीबों एवं वंचितों के लिए काम करेंगी. उन्होंने कहा कि उनके पिता के रास्ते गलत थे, लेकिन उन्होंने गरीबों के बारे में ही सोचा.

विद्या रानी पेशे से वकील हैं और वे विरष्पन की दो बेटियों में बड़ी हैं. उनसे छोटी बहन का नाम प्रभा रानी है. विद्या रानी के साथ उनके हजारों समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए. 18 अक्तूबर 2004 को पुलिस के एक विशेष टास्क फोर्स ने विरप्पन को मार गिराया था. वह जीवित रहते दक्षिण भारत के कई सूबों और खासकर पुलिस के बड़े अधिकारियों के लिए आतंक का पर्याय था.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More