#TrumpIndiaVisit डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे से जुड़ा हर अहम अपडेट जानिए

 

नयी दिल्ली : दो दिन बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मिलेनिया ट्रंप व एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत के दौरे पर आ रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेगे और वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी मेजबानी करेंगे. अगले दिन ट्रंप दिल्ली पहुंचेंगे जहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी.

डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा से जुड़ा हुआ आज दोपहर तक का सबसे बड़ा अपडेट यह है कि वे धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे पर भी भारत से बात करेंगे. अमेरिकी प्रशासन के एक अधिकारी ने सीएए व एनआरसी को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर कहा कि हम आपके द्वारा उठाए कुछ मुद्दों को लेकर चिंतित हैं. उस अधिकारी ने कहा है कि मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में इसे उठाएंगे. उस अधिकारी ने कहा कि दुनिया भारत से उसकी लोकतांत्रिक परंपराओं को कायम रखने की अपेक्षा रखता है.

अमेरिका ने ट्रंप की यात्रा के मद्देनजर यह उम्मीद जतायी है कि लाइन आफ कंट्रोल के दोनों ओर दोनों देश शांति व स्थायित्व बनाए रखें और उन बयानों व कार्रवाइयों से बचना चाहिए जिससे तनाव बढे. अमेरिकी प्रशासन ने कहा है कि हमारा हमेशा से मानना है कि दोनों देश में किसी भी सफल बातचीत की नींव पाकिस्तान के अपने क्षेत्र में आतंकवादियों और चमरपंथियों पर कार्रवाई पर निर्भर है.

डोनाल्ड ट्रंप व उनकी पत्नी के ताजमहल देखने के लिए आगरा जाने पर सस्पेंस हैं. इस बात की पुष्टि हो गयी है कि अगर वे वहां जाएंगे भी तो प्रधानमंत्री मोदी वहां उनके साथ नहीं होंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी मिलेनिया ट्रंप 25 फरवरी को दिल्ली के एक सरकारी स्कूल जाएंगी. पर, वहां उपस्थित होने वाले लोगों की सूची से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम हटा दिया गया है और इस पर राजनीति शुरू हो गयी है.

अहमदाबाद के जिस मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप का संबोधन व स्वागत होगा, वहां गायक कैलाश ख्ेार अपनी प्रस्तुति देंगे. वहां सवा लाख लोग उपस्थित रहेंगे जो कैलाश खेर के साथ जय-जय कारा, स्वामी देना साथ हमारा गीत गाएंगे.

अहमदाबाद में ट्रंप के स्वागत की तैयारियां पूरी हो गयी हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More