#Amulya बेंगलुरु में ओवैसी के मंच से युवती ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए, देशद्रोह का केस दर्ज

 

बेंगलुरु : एआइएमआइएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के लिए आज उस समय विचित्र स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब बेंगलुरु में उनके मंच से एक युवती ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाना आरंभ कर दिया. उस वक्त ओवैसी मंच पर ही थे. ओवैसी सहित अन्य लोगों ने युवती को रोकने की कोशिश की, पर वह नहीं मानी. युवती पर बाद में केस दर्ज कर लिया. दरअसल, आज यहां एक सीएए-एनआरसी विरोधी रैली आयोजित की गयी थी, जिसे संबोधित करने ओवैसी पहुंचे थे. उसी मंच से युवती ने माइक लेकर नारा लगाना शुरू कर दिया.


पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाली महिला का नाम अमूल्या है. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए (देशद्रोह) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस उससे पूछताछ भी कर रही है. पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा. असदुद्दीन ओवैसी ने महिला के इस कृत्य की निंदा की है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More