14 वर्षों बाद लौटा अपने घर: बाबूलाल मरांडी

रांची: राजधानी में सोमवार को आयोजित हुए मिलन समारोह में एक ओर जहाँ भाजपा और झाविमो विलय को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह बना हुआ था। तो वहीँ दूसरी ओर भाजपा में शामिल होने की ख़ुशी बाबूलाल मरांडी के चेहरे पर साफ़ देखी जा सकती थी। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि बाबूलाल मरांडी का भाजपा में स्वागत है। वे 14 वर्षों बाद कमल लेकर घर वापस लौटे हैं। उन्होंने झाविमो के कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उन्हें बाहरी महसूस नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने ख़ुशी जताते हुए कहा कि वनवास खत्म कर बाबूलाल वापस लौट आये। साथ ही अमित शाह ने मरांडी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता के बगैर राजनीति में अपने कद को बचाए रखा।

इसके अलावे शाह ने कहा कि यह बिरसा मुंडा की धरती है। भाजपा की सरकार के दौरान आदिवासी शहीदों को पूरा सम्मान दिया गया। वहीँ मौका मिलने पर पार्टी ने आदिवासी प्रतिनिधि बाबूलाल मरांडी को पार्टी की कमान सौंपेगी। साथ ही मरांडी के भाजपा में लौटने से पार्टी की स्थानीय ताकत में बढ़ोतरी होगी। वहीँ दूसरी ओर शाह ने चाईबासा की घटना को ज़िक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अबतक इसपर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है। अगर ऐसा ही रहा तो भाजपा इस मुद्दे को लेकर संसद तक विरोध करेगी।

वहीँ पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने भाषण में भारतीय जनता पार्टी को अपना घर बताया। उन्होंने कहा कि वे अपनी जिद के कारण घर छोड़कर चले गये थे। हालाँकि भाजपा ने उन्हें वापस लाने की बहुत कोशिश की है, जिसके फलस्वरूप आज वो घर लौट आये हैं। साथ ही मरांडी ने पार्टी को आभार जताते हुए कहा कि भाजपा ने उनका जिस तरह से स्वागत किया है, उसके लिए वे हमेशा आभारी रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने पार्टी में राजनितिक जिम्मेदारियों पर कहा कि भाजपा उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, चाहे वो झाड़ू लगाने का काम ही क्यों न हो, उसे वह हँसते-मुस्कुराते स्वीकार कर लेंगे। संबोधन के दौरान बाबूलाल ने हेमंत सरकार की जमकर बखिया उधेड़ा। उन्होंने कहा कि राज्य में गुजरते दिन के साथ खूनी वारदातों में इजाफा हो रहा है। साथ ही कानून-व्यवस्था को भी ताक पर रख दिया गया है. परन्तु सरकार ने इसपर मौन है।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबूलाल का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इनके वापस पार्टी में आ जाने से भाजपा उच्चाईयों की नई इबारत लिखेगी। इसके अलावा दास ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सरकार भाजपा के कार्यकाल को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। बाबूलाल के वापस आ जाने पर विपक्षियों में हडकंप मच चुका है। अब इनके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

 

 

 

 

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More