निर्भया गैंगरेप केस : चारों दोषियों को तीन मार्च को फांसी दी जाएगी

 

नयी दिल्ली : निर्भया गैंगरेप केस के चारों आरोपियों के लिए नया डेथ वारंट जारी हुआ है. अब इन दोषियों को तीन मार्च को सुबह छह बजे फांसी की सजा दी जाएगी. इनके खिलाफ यह तीसरा डेथ वारंट है. यह डेथ वारंट पटियाला हाउस कोर्ट ने जारी किया है इससे पहले दो डेथ वारंट टल गया था.

वहीं, दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा है कि अब भी उनके मुवक्किल के पास कई विकल्प हैं. उन्होंने कहा कि मीडिया, राजनेताओं का दबाव है, जिसके कारण फांसी की यह तारीख आयी है.


वहीं, निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि इस बार उन्हें उम्मीद है कि तीन मार्च को फांसी हो जाएगी. दोषी मुकेश की वकील वृंदा ग्रोवर के छुट्टी पर होने के कारण कोर्ट ने रवि काजी को मुकेश की पैरवी की अनुमति दी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More