दुमका के एक गाँव में घर में लगी आग, पुलिस ने पहुंचाई राहत सामग्री

दुमका: जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बांकीजोर ग्राम में गुरुवार की रात विजय टूडू के घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दुमका पुलिस ने राहत सामग्री उपलब्ध कराई।

दुमका के पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश के निर्देश पर शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक संजय मालवीय एवं एसएसबी दुमका की टीम अपने दल के साथ विजय टूडू के घर पहुंची, जहां उसे राहत सामग्री मुहैया कराई गई। राहत सामग्री में खाने-पीने का सामान, कपड़े, कम्बल, इत्यादि चीजें विजय और उसके परिवार को पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More