बोकारो के युवक की मरूतानियां में करंट लगने से मौत

बोकारो: परिवार के भरण-पोषण के खातिर विदेश में मजदूरी करने गये युवक की करंट लगने से मौत हो गयी। दरअसल, बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के बडकी सीधाबारा के रहनेवाला सुरेन्द्र महतो अफ़्रीका के मरूतानियां में कल्पतरू ट्रांसमिशन कंपनी में काम करता था। काम करने के दौरान बुधवार शाम को मृतक डीजी जनरेटर की करंट की चपेट में आ गया, जिसमें उसकी मौत हो गयी। परिवार में गम का माहौल है। मृतक सुरेन्द्र पत्नी सविता देवी के अलावे दो बेटी और एक बेटा अपने पीछे छोड़ गया।

प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली ने कम्पनी से मृतक के परिवार वालों को उचित मुआवजे मुहैया कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि झारखंड के बोकारो,हजारीबाग व गिरिडीह जिले के युवकों की आये दिन विदेशों से मौत की खबर आते रहती है। उन्होंने सरकार से विनती की है कि सरकार इस दिशा में पहल करे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More