मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक

रांची: राजधानी में 17 फरवरी को धुर्वा के जगन्नाथ मैदान (प्रभात तारा) में भाजपा और झाविमो का भव्य मिलन समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने दी।

साहू ने बताया कि इस कार्यक्रम को आयोजन को लेकर बुधवार को हरमू स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठक की गयी। बैठक में विधायक सीपी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रदीप वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, विधायक नवीन जायसवाल सहित पार्टी के विभिन्न नेता मौजूद रहे।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जेपी नड्डा पहली बार झारखंड आ रहे हैं, जिसे लेकर पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इनके रांची आगमन पर कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा जिसके बाद वे प्रभात तारा मैदान में मिलन समारोह में शिरकत करेंगे। वहीँ केन्द्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा और जेवीएम का मिलन समारोह सम्पन्न होगा। इस समारोह में पूरे प्रदेश से भाजपा के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More