बीजेपी सांसद महेश पोद्दार ने झामुमो पर किया ट्वीट से हमला

रांची: झारखंड में भाजपा और झामुमो के बीच शब्दों का वार तेज हो गया है। दरअसल, हेमंत सरकार द्वारा राज्य में महिलाओं के लिए एक रूपए की रजिस्ट्री योजना को बंद करने की तैयारी है। जिसपर भाजपा के सांसद महेश पोद्दार ने ट्वीट कर कहा कि पत्थलगड़ी समर्थकों के केस को वापस लेने और आशीर्वाद योजना बंद करने की तैयारी के बाद अब सरकार महिलाओं के लिए एक रूपए में रजिस्ट्री को बंद करने की तैयारी कर रही हैं।

जिसके बाद झामुमो ने पलटवार करते हुए ट्वीट किया, जिसमें रघुवर सरकार पर खजाना खाली करने का आरोप लगाया गया। दरअसल, दिल्ली में मुफ्त बिजली की घोषणा को देखते हुए हेमंत सरकार ने भी राज्य में मुफ्त बिजली मुहैया कराने की बात कही थी। जिसपर पोद्दार ने एक ट्वीट किया, जिसमे उन्होंने कहा था कि न बिजली आएगी और न ही बिल देना पड़ेगा।

आगे लिखते हुए सांसद ने ट्वीट किया कि बिजली की लचर व्यवस्था लालू सरकार से विरासत में मिली, जिसे सुधारने के लिए वे विरोध करते रहेंगे।

 

 

 

 

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More