झाविमो का भाजपा में विलय लगभग तय

राँची: झारखंड में हाल के दिनों में सियासी हलचल तेज हो चुकी है। सभी की निगाहें बाबूलाल मरांडी पर हैं, जिनके बारे में यह का कयास लगाई जा रही है कि वे अपनी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय करने वाले हैं। मंगलवार को झाविमो वर्किंग कमेटी की होने वाली बैठक पर सबकी यही उमीदें हैं कि बीजेपी में विलय को लेकर निर्णय बैठक में लिया जाएगा। हालाँकि झाविमो सुप्रीमो ने विलय को लेकर कुछ भी साफ़ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कल होने वाली कमेटी की बैठक में ही निर्णय का पता चलेगा।

विलय को लेकर  बीजेपी का मानना है कि बाबूलाल मरांडी के भारतीय जनता पार्टी में घर वापसी के बाद संगठन को और मजबूती मिलेगी। सूत्रों से जानकारी मिली कि 11 फरवरी को झाविमो कार्यकारिणी की बैठक में विलय पर मुहर लग जायेगी। इसके बाद 17 फरवरी को रांची में आयोजित मिलन समारोह में बाबूलाल मरांडी भाजपा में अपनी पार्टी का विलय करेंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More